MP: जबलपुर में फंदे पर लटकता मिला पति-पत्नी और बेटे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां गोरखपुर थाना इलाके के रामपुर छापर में रविवार की दोपहर एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में जहां समसनी फैल गई, वहीं मृतकों के रिश्तेदारों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. एसएफएल टीम भी मौके से साक्ष्य इकट्ठे कर रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम पति रवि बर्मन, पत्नी का पूनम और बेटे का नाम आर्यन है. पुलिस ने बताया कि किसी ने गोरखपुर थाने में सूचना दी कि रामपुर छापर में एक बर्मन परिवार ने आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के बाहर इलाके को सील किया. पुलिस की टीम जैसे ही कमरे के अंदर गई तो देखा कि कमरे में पति-पत्नी और बेटे के शव पंखे पर बने फंदे पर झूल रहे थे. पुलिस टीम ने उन्हें नीचे उतारा और बाहर सड़क पर ले आई. पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

नहीं स्पष्ट हुआ आत्महत्या का कारण
पुलिस ने पूरे कमरे की जांच की, लेकिन वहां किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस के साथ-साथ एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई. एसएफएल की टीम ने तस्वीरें लेने के साथ-साथ मौके से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की हर पहलू की तह तक जाएगी. प्रथम दृष्यटा तो यह आत्महत्या ही लग रहा है. अगर जांच में कोई और एंगल निकला तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

शवों पर नजर पड़ते ही चीख पड़े रिश्तेदार और पड़ोसी
आत्महत्या की इस खौफनाक घटना के बाद पुलिस ने पड़ोसियों के बयान लिए हैं. लेकिन, फिलहाल कोई कुछ कहने की हालत में नहीं है. मालूम हो कि जैसे ही पुलिस शवों को घर से बाहर लेकर आई, वहां मौजूद रिश्तेदार और पड़ोसी चीख उठे. उनकी आंखों से आंसुओं की धार बहने लगी. मौजूद लोगों को यकीन नहीं आ रहा था कि यह परिवार इस तरह का कोई कदम उठा सकता है. लोग घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई देते रहे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This