MP News: पैसा न देने पर जेठ ने विवाहिता को दी मौत की सजा!

Must Read

MP News: मध्य प्रदेश से एक ससनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां, गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र इलाके में पैसा न देने पर जेठ ने विवाहिता को मौत की सजा दे दी. अवैध बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इस वारदात के बाद परिवार के लोग फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से छोटी कनारी की रहने वाली वंदना पारदी की शादी चार वर्ष पहले बीलाखेड़ी के राम बाबू से हुई थी. मृत महिला के भाई ने बताया कि नवविवाहिता के ससुराल वाले उससे पैसों की मांग करते थे. उससे घर से पैसे मंगाने के लिए कहते थे. इसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था. शनिवार रात को भी जेठ ने वंदना से पैसे मांगे. उसने पैसे नहीं दिए तो विवाद शुरू हो गया. इसी बीच वंदना के जेठ उधव ने अवैध बंदूक से उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, इस वारदात के बाद परिवार के लोग फरार है. पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Latest News

नेशंस लीग में फ्रांस ने बेल्जियम को 4-1 से हराया, ग्रुप में टॉप पर पहुंची टीम पिछड़ने के बाद भी दर्ज की बड़ी जीत

Parish: जिनेदिन जिदान की फ्रांस ने अपने मैराथन इंटरनेशनल ब्रेक का अंत स्टेड डी फ्रांस में बेल्जियम के खिलाफ...

More Articles Like This