MP: अचानक चलती स्कूल बस में लगी आग, मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्योपुर: मध्यप्रदेश से हादसे की खबर आ रही है. यहां श्योपुर में एक स्कूल की बस में आ लग गई. इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. संयोग अच्छा रहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं.

जानकारी के अनुसार, छुट्टी के बाद गीता पब्लिक स्कूल की बस में बच्चों को लेकर जा रही थी. बस में 12 बच्चे सवार थे. इसी दौरान बाजार में बीच सड़क पर अचानक बस में आग लग गई.

आग लगते ही चालक बच्चों को बस के उतरने के लिए आवाज लगाते गुए चालक उन्हें बाहर निकालने में जुट गया. आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

दूसरे वाहन से बच्चों को घर भेजा गया. संयोग अच्छा रहा कि बच्चे सुरक्षित बाहर निकल गए, वरना किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था.

Latest News

‘आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा’, SCO समिट में शहबाज के सामने गरजे पीएम मोदी

SCO Summit 2026: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

More Articles Like This

Exit mobile version