Mukhtar Ansari: जेल अधीक्षक के बाद अब इस BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बांदाः बांदा जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को धमकी मिलने के बाद अब अलीगंज निवासी भाजपा के क्षेत्रीय एवं कानून प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं अधिवक्ता मुदित शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी अज्ञात वाट्सएप काल से मिली है. माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर ये धमकी मिली है.

बताया गया है कि मुदित शर्मा को अज्ञात वाट्सएप कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा नाम हिंदू आतंकवादी के संगठन के तौर पर निकला है. हमारे अतीक और मुख्तार भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ है. हम लोग तुम सभी को बता रहे हैं, हमारे निशाने पर तुम लोग हो, तेरे घर की लोकेशन हमारे पास है.

पीड़ित ने कोतवाली ने में दी तहरीर
पीड़ित भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर दी है. तहरीर में उन्होंने बताया है कि उन्हें इस तरह की धमकी शुक्रवार की सुबह दी गई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए कॉल डिटेल खंगाल रही है.

सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया
इस संबंध में सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही सही स्थित का पता चल सकेगा. फोन को सर्विलांस पर लगाकर जांच कराई जा रही है. कॉलर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version