Mukhtar Death Case: मुख्तार अंसारी की इस वजह से हुई थी मौत, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukhtar Death Case: मुख्तार प्रकरण में मजिस्ट्रीयल जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. मुख्तार अंसारी की मौत की वजह जहर नहीं हार्ट अटैक होना पाया गया. रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेज दी है. इसके पहले पोस्टमार्टम व बिसरा जांच रिपोर्ट में भी जहर की पुष्टि नहीं हुई थी. इससे अब स्पष्ट हो गया है कि मुख्तार अंसारी की मौत की वजह हार्ट अटैक थी. मालूम हो कि बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च की देर रात मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी.

मुख्तार अंसारी के परिवार के लोगों ने उन्हें जेल में जहर देने का आरोप लगाया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि के बाद बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ भेजा था. 20 अप्रैल को विसरा रिपोर्ट में भी जहर की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद शासन के आदेश पर मौत की वजह जानने के लिए मजिस्ट्रीयल व न्यायिक जांच बैठाई गई थी. मजिस्ट्रीयल जांच एडीएम वित्त राजेश कुमार ने की.

करीब पांच माह तक चली जांच में जेल अधिकारियों, कर्मचारियों, इलाज करने वाले जिला अस्पताल के डाक्टर, भर्ती करने वाले मेडिकल कालेज के डाक्टर, कर्मचारी सहित पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर आदि सहित 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए. पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट, जेल के सीसीटीवी फुटेज, बैरक की जांच व खाने की जांच रिपोर्ट आदि का अध्ययन किया गया.

जांच में जहर से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई. मुख्तार की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया. इस रिपोर्ट की प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के दौरान मुख्तार को जहर देकर मारने का आरोप लगाने वाले बयान देने व साक्ष्य देने नहीं आए. मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट 6 सितंबर को शासन को भेज दी गई है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version