Mumbai: उद्धव गुट के विधायक और सहयोगियों के ठिकाने पर ED की रेड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मुंबई शहर के जोगेश्वरी इलाके में एक लग्जरी होटल के निर्माण में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक रवींद्र वायकर और उनसे जुड़ी कुछ इकाइयों के परिसरों पर छापेमारी की. उद्धव गुट के नेता और विधायक रवींद्र वायकर और उनके सहयोगियों से संबंधित सात स्थानों पर ईडी के छापेमारी चल रही है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी मुंबई में करीब सात स्थानों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों की माने तो इनमें वायकर और उनके कुछ सहयोगियों तथा अन्य के परिसर भी शामिल हैं. वायकर (64) उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट से शिवसेना के विधायक हैं और महाराष्ट्र विधानसभा में जोगेश्वरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

बताया जा रहा है कि ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें विधायक पर एक बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर एक पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए अवैध रूप से मंजूरी प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है. यह आरोप है कि इस डील से बीएमसी को भारी नुकसान हुआ.

Latest News

केतकी का फूल, तांबे का पात्र…सावन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

Sawan 2026: सावन के महिने को भगवान शिव का प्रिय महिना माना जाता है. कहा जाता है कि सावन...

More Articles Like This

Exit mobile version