Mumbai: बोरिवली में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, एक की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai: मुंबई के बोरिवली से भीषण आगजनी की घटना सामने आई है. यहां पूर्व इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है. जबकि तीन अन्‍य लोग घायल हो गए है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां घटनास्‍थल पर मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है.

तीन लोग अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, बोरिवली पूर्व इलाके के मगाथाने मेट्रो स्टेशन के पास बने कनकिया समर्पण टावर में भयंकर आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह टावर रिहायशी है. आग में दम घुटने से महेंद्र शाह नाम के एक शख्‍स की मौत हो गई है. वहीं तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायलों की हालत स्थिर है. अस्पताल में भर्ती घायलों का नाम रंजना राजपूत, शिवानी राजपूत और शोभा सावले है.

22 मंजिला बिल्डिंग में लगी थी आग

आग 22 मंजिला बिल्डिंग में लगी. दमकल विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आग बिजली की वायरिंग, बिजली के तारों आदि तक ही सीमित थी. आग कनकिया समर्पण टावर के पहली से छठी मंजिल तक पहुंची थी. फिलहाल बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोग बिल्‍कुल सुरक्षित हैं. लेकिन आग कैसे लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें :- ‘मेरा लक्ष्य पदक जीतना…, जानिए पेरिस ओलंपिक को लेकर और क्या बोलीं पीवी सिंधु

 

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version