Mumbai: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी केस, पुलिस कस्टडी में आरोपी ने की आत्महत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी केस को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच की जांच जारी है. पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर सामने आ रही है कि मामले से जुड़े एक आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है.उसे अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी मौत हो गई.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. मालूम हो कि अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

मालूम हो कि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी करने की कोशिश की थी. इस मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपियों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी माना जाता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version