नागपुरः नोटों से भरी थी स्कूटी की डिक्की, देख खुली रह गई पुलिस की आंखें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में न्यू ईयर के मौके पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हाथ नोटों से भरी एक स्कूटी लगी. नोटों से भरी स्कूटी की डिग्गी देख पुलिस की आंखें खुली की खुली रह गई. पुलिस ने लाखों रुपया बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया. आयकर विभाग को मामले से अवगत कराया.

न्यू ईयर को लेकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर को लेकर नागपुर शहर की कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत शिवाजी चौक के पास 31 दिसम्बर को नाकाबंदी कर सड़क से जाने वाले वाहन की जांच-पड़ताल कर रही थी. इसी दौरान संदेह होने पर एक स्कूटी से जा रहे दो युवको को पुलिस ने रोका.

स्कूटी की डिक्की से बरामद हुए 41 लाख रुपये
स्कूटी की जांच करने पर डिक्की से 41 लाख रुपया बरामद हुआ. पुलिस ने युवकों से पूछताछ किया तो वे पैसे का हिसाब नहीं दे पाए. इसिलिए पुलिस को संदेह है कि यह पैसा हवाला का है. पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है. शहर की तहसील पुलिस थाने में दोनों युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version