Nainital: अंत्येष्टि में जा रहे दो युवकों की जिंदगी हुई हादसे का शिकार

Must Read

रामनगरः रामनगर से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डा के पास एक निजी बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया। तत्काल दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भरतपुरी निवासी 40 वर्षीय गिरीश चंद्र पांडेय उर्फ गौरी किशन पुत्र दया किशन और 38 वर्षीय विक्रम सिंह नेगी पुत्र जगत सिंह नेगी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने श्मशान घाट स्कूटी से जा रहे थे. दोनों अभी रोडवेज बस अड्डे के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एक निजी बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों स्कूटी सहित करीब सौ मीटर तक घिसटते हुए चले गए.

दुर्घटना के तत्काल बाद आसपास मौजूद लोग शोर मचाने लगे. इस पर चालक ने बस को रोक दिया. राहगीरों ने किसी तरह स्कूटी सवारों को बस के नीचे से निकाला और तत्काल इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भेजा. इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी. अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस संबंध मं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This