Naxal Encounter: झारखंड के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इनामी नक्सली को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पलामूः रविवार की सुबह मनातू जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी. पांच लाख रुपये के इनामी कमांडर मुखदेव यादव को ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी रीष्मा रमेशन ने की है.

दो जवानों के बलिदान होने के बाद बड़ी कार्रवाई

बताया गया है किइसी संगठन के साथ 3 सितंबर की रात हुई मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे. उसी घटना के बाद से नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.।इस अभियान का मुख्य लक्ष्य 10 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो शशिकांत गंझू है.

अभियान में लगे हैं 200 से अधिक जवान

सूत्रों के मुसाबिक, रविवार सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम मनातू के घने जंगलों में पहुंची, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. तत्काल मोर्चा संभालते हुए सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. अहले सुबह से दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. इस अभियान में कोबरा, जगुआर और सीआरपीएफ सहित 200 से अधिक जवानों को लगाया गया है.

इंसास राइफल सहित कई सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की है. पुलिस का मानना है कि इस अभियान से टीएसपीसी संगठन को बड़ा झटका लगा है. एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और किसी भी कीमत पर नक्सली गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी थी.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version