Naxal Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, तीन जवान बलिदान, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxal Encounter: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ की खबर सामने आई है. सूत्रों के हवाले से माने तो आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन घायल हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के वेंकटपुरम ओर ईडमिली के पहाड़ियों पर माओवादियों ओर जवानों के साथ मुठभेड़ चल रही है. तेलंगाना के मूलगु जिले के वाजेडु गांव में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन जवान घायल हैं. जिस इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगा हुआ है.

मालूम हो कि इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया था.

Latest News

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो का दिल्ली में आगाज, 37 डीप-टेक स्टार्टअप्स का प्रदर्शन

18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS भारत Innovates Expo 2026 शुरू हुआ है. 37 चुने हुए डीप-टेक स्टार्टअप्स वैश्विक निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों के सामने अपनी तकनीक पेश कर रहे हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version