नेपाल: हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाले गए नेशनल पार्क में फंसे 6 भारतीय पर्यटक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Tourists Rescued: नेपाल के शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को सुरक्षित बचा लिया गया. बर्फबारी की वजह से ये एक नवंबर से संपर्क से बाहर थे. इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. सभी की हालत ठीक बताई जा रही है.

डोल्पा के जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता बिनय सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह निजी हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला गया. सभी का इलाज ड्यून स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं.

ये पर्यटक काठमांडू से 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के धो इलाके में गए थे. यह पूरा इलाका भारी बर्फ से ढका हुआ था.

रविवार को सेना का हेलीकॉप्टर इन्हें बचाने के लिए उस इलाके में गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह उतर नहीं सका और बचाव अभियान को रोकना पड़ा था. अब सभी को सुरक्षित निकाला गया है.

Latest News

UPI Payment: अब दुबई में UPI से बुक होगा बुर्ज खलीफा का टिकट, विदेशी कार्ड की झंझट खत्म; जानें पूरा तरीका

Dubai-Singapore UPI Payment: विदेश घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. अब दुबई और सिंगापुर के...

More Articles Like This

Exit mobile version