New Delhi: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार को मिली ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पूरे देश में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है. केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर यह फैसला लिया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को लगभग 40-45 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का काम सौंपा है. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के लिए मजबूत सुरक्षा की सिफारिश की थी. देशभर में सशस्त्र कमांडो का दस्ता मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ मुश्तैद रहेगा.

1984 बैच के आईएएस रहे हैं राजीव कुमार
राजीव कुमार देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं. 1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे राजीव कुमार ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की जगह ली है. इससे पहले वे चुनाव आयुक्त भी रह चुके हैं. राजीव कुमार भारत सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं. बिहार और झारखंड कैडर के आईएएस रहे राजीव कुमार 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे.

Latest News

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने मिलकर लिखा लेख, प्वाइंट वाइस समझे उनके लक्ष्य 

PM Narendra Modi and Giorgia Meloni write: पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत-इटली के...

More Articles Like This