New Delhi: दिल्ली पुलिस का एक्शन, पकड़े गए सात अवैध बांग्लादेशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली से एक नाबालिग सहित सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत लेते हुए उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की है. सोमवार को अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

हिरासत में लिए गए लोगों में ये लोग हैं शामिल
बताया गया है कि हिरासत में लिए गए लोगों में दिलावर खान (48 वर्ष), ब्यूटी बेगम (39), रफीकुल (43), तौहीद (20), मोहम्मद अजहर (28), जाकिर मलिक (40 वर्ष) और एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शामिल हैं, जो कथित तौर पर नदी के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अभिषेक धानिया ने कहा, “वे दिल्ली और गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर रह रहे थे. विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की सहायता से निर्वासन प्रक्रिया शुरू की गई है.”

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
एक गुप्त सूचना के आधार पर 16 मार्च को पुलिस ने कृष्णा नगर इलाके से दिलावर खान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में उसने पश्चिम बंगाल का निवासी होने का दावा किया, लेकिन लगातार पूछताछ और सत्यापन से पता चला कि वह बांग्लादेश के खुलना जिले का एक बांग्लादेशी नागरिक है.

इन इलाकों से पकड़े गए बांग्लादेशी
इसके बाद, पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे 6 और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, कृष्णा नगर, सीमापुरी और शालीमार गार्डन में छापेमारी की गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. आगे की जांच जारी है.

पिछले दिसंबर में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था. फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिए.

पुलिस ने रविवार को दबोचा एक बांग्लादेशी
मालूम हो कि आरके पुरम थाना पुलिस की टीम ने रविवार को इलाके में कबाड़ खरीदने के लिए घूम रहे एक अवैध बांग्लादेशी को पकड़ा है. आरोपी ने 2022 में बेनापोल-पेट्रापोल बॉर्डर के जरिए घुसपैठ की थी. वह कोलकाता से ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचा था.

पुलिस से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था. पुलिस आरोपी को एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के जरिए वापस बांग्लादेश भेज रही है. दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 13 मार्च को आरके पुरम थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति बाजार से स्क्रैप खरीदने के लिए घूम रहा है. टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version