नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हालत में सुधार, एम्स दिल्ली से मिली छुट्टी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत से जुड़ी जानकारी सामने आई है. उनके स्वास्थ्य के बारे में दिल्ली एम्स ने अपडेट दिया है. दिल्ली एम्स ने बताया, ‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स दिल्ली से छुट्टी मिल गई है. उन्हें 9 मार्च को हृदय संबंधी बीमारियों की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ है. उन्हें अगले कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है.’

मालूम हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार की रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती किया गया था. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति स्थिर थी और उन्हें निगरानी में रखा गया था. उपराष्ट्रपति को सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द होने के बाद रविवार की रात करीब 2 बजे एम्स लाया गया था.

एम्स कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. राजीव नारंग की देख-रेख में उपराष्ट्रपति का उपचार चल रहा था. उन्हें एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था. उनकी तबीयत को ध्यान में रखते हुए चेकअप और टेस्ट हो रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. उन्होंने कहा था, “मैं AIIMS गया और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version