NIA का एक्शनः कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर रेड, संदिग्धों के घर खंगाल रही टीमें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raids Kashmir: प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छापामारी की. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने के कथित प्रयासों की जांच के सिलसिले में की गई.

एनआईए की टीमें, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से श्रीनगर के लाल बाजार इलाके और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं. छापामारी किए गए स्थानों में शोपियां जिले के ज़ैनापोरा के मुलू चित्रगाम इलाके में एक व्यक्ति का घर भी शामिल है.

सूत्रों की माने तो, उक्त व्यक्ति कथित रूप से जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा हुआ था और जिला शोपियां का अमीर-ए-जमात रह चुका है. इसके अलावा वह जामिया सिराज-उल-उलूम इमाम साहिब से भी संबद्ध बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, शोपियां के इमाम साहिब इलाके में स्थित जमात-ए-इस्लामी से जुड़े सिराज-उल-उलूम संस्थान में भी तलाशी ली गई.

अधिकारियों के अनुसार, यह छापामारी एनआईए की उस जांच का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और भारत-विरोधी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए जमात-ए-इस्लामी की गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने के कथित प्रयासों की जांच की जा रही है.

केंद्र सरकार ने फरवरी 2024 में ‘जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर’ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की धारा 3(1) के तहत अगले पांच वर्षों के लिए ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया था. अधिकारियों के मुताबिक, जमात-ए-इस्लामी पर आतंकवाद को बढ़ावा देने, अलगाववादी विचारधारा का समर्थन करने और जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को हवा देने के आरोप हैं. खबर लिखे जाने तक छापेमारी का क्रम जारी था.

Latest News

FBI का बड़ा एक्शनः अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

FBI Most Wanted Nitish Kaushal: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. FBI ने...

More Articles Like This

Exit mobile version