NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raid: गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक गैरकानूनी संगठन जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर द्वारा आतंकी फंडिंग के मामले में कश्मीर के कुछ हिस्सों में तलाशी ली.

सूत्रों की माने तो एजेंसी के अधिकारी ये छापेमारी कश्मीर के दक्षिणी क्षेत्र के अलावा श्रीनगर और जम्मू में भी कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के साथ निकट समन्वय में छापेमारी चल रही है.

मालूम हो कि 28 फरवरी 2019 को यूए (पी) अधिनियम के तहत एक गैरकानूनी संघ घोषित होने के बाद भी जमात-ए-इस्लामी को जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग गतिविधियों को अंजाम देते हुए पाया गया था.

Latest News

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जोश ग्रिसेटी ने की खुदकुशी, 44 की उम्र में निधन से मनोरंजन जगत में पसरा मातम

Josh Grisetti Passes Aaway: हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज एक्टर जोश ग्रिसेटी का 44 वर्ष की उम्र में निधन...

More Articles Like This