नोएडा: ओयो होटल में चल रहा था गंदा धंधा, कई गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नोएडा: देह व्यापार गैंग का नोएडा में पुलिस ने पर्दाफाश किया है. सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर क्षेत्र के एक ओयो होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. गैंग में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बिहार सहित कई राज्यों से नौकरी के नाम पर लड़कियों को बुलाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराई जाती थी. सात महिलाओं का रेस्कयू कराया गया है.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, थाना एएचटीयू और थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस टीम को लोकल इंटेलीजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि बहलोलपुर क्षेत्र के शीतला ओयो होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है.

इस सूचना पर एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा के नेतृत्व में एएचटीयू पुलिस टीम एवं थाना सेक्टर 63, नोएडा पुलिस टीम द्वारा उक्त ओयो होटल में छापेमारी की गई. इस दौरान देह व्यापार में लिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, ओयो होटल मालिक सहित कुल तीन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि आरोपी महिलाओं पर दबाव बनाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराते थे. उन्हें देश के कई राज्यों से नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था. ओयो होटल मालिक सुरेंद्र यादव निवासी बहलोलपुर द्वारा होटल का इस्तेमाल अनैतिक देह व्यापार में किया जा रहा था, जिसके लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार लोगों में ये आरोपी हैं शामिल
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र अलाउद्दीन, अख्तर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद शमशाद, सुमित कुमार पुत्र राजेंद्र, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र हुकम सिंह, मो0 फैय्याज पुत्र सलीम, फरमान पुत्र सलीम और मरगूम आलम पुत्र सुलेमान के रूप में हुई है.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version