Noida Fire: शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, कई लोग ऊपर से कूदे, आग बुझाने में जुटे फायरकर्मी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida Fire: मंगलवार की दोपहर नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कृष्णा अपरा प्लाजा मार्केट में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स भीषण आग लग गई. आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में लोग बाहर निकल आए. जान बचाने के लिए कई लोग ऊपर से नीचे कूद गए. कई लोगों के फंसे होने की सूचना है. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है.

बताया जा रहा है कि आग लगने और धुआं भरने के बाद मार्केट से कई लोग नीचे कूद गए. इसमें कुछ लोगों को चोटें भाई आई है. अग्निशमन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मार्केट के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकलने के प्रयास में जुटी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, आग मार्केट के ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान में लगी है. आग लगने के बाद दुकान से आग की तेज लपटें और धुआं निकलने लगा. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल कर्मियों की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version