ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: बिहार के युवक ने तोड़ा दम, 290 पहुंचा मौत का आंकड़ा, अब तक नहीं हुई 81 शवों की शिनाख्त

Odisha train accident: बालासोर ट्रेन हादसे में घायल लोगों का उपचार अभी भी जारी है. शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल बिहार के एक युवक की एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई. इस युवक की मौत के इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है. यह जानकारी अधिकारी ने दी.

सिर और पैरों में लगी थी गंभीर चोटें
अधिकारी ने बताया कि शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस में 2 जून को दुर्घटना के समय यात्रा कर रहे प्रकाश राम (17) का सरकारी अस्पताल के सर्जरी वार्ड में उपचार चल रहा था. उसे आंतरिक चोटों के अलावा सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उसके बाएं पैर का एक हिस्सा घुटने के नीचे काट दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों बाद उसकी हालत बिगड़ गई. स्थानीय पुलिस को मौत के बारे में सूचित किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव प्रकाश के परिवार को सौंप दिया जाएगा. 

अस्पताल अधीक्षक सुधांशु शेखर मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों ने तीन दिन पहले बाएं घुटने के ऊपर दूसरा विच्छेदन (एम्पुटेशन) किया था, क्योंकि मरीज को खून चढ़ाने के बाद संक्रमण हो गया था. उन्होंने कहा, ‘मरीज गुरुवार की रात तक ठीक था, वह बात कर रहा था और अपना खाना ले रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक उसकी मौत हो गई.’

अब तक नहीं हुई 81 मृतकों के शवों की

उन्होंने कहा, उसे कई अंगों से जुड़ी कई चोटें आई थीं. हम अभी सटीक कारण नहीं बता सकते; हम विवरण की जांच कर रहे हैं. प्रकाश राम मंगलवार से अस्पताल में मरने वाले दूसरे दुर्घटना पीड़ित हैं. बिहार के ही विजय पासवान ने उस दिन एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दम तोड़ दिया था. इस बीच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में संरक्षित 81 मृतकों के शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. दावेदार डीएनए टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. कुल 78 परिवारों ने डीएनए सैंपल दिए हैं.

दो जून को हुआ था ट्रेन हादसा

चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु से हावड़ा जाने वाली एसएमवीपी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास टकरा गईं थी. यह देश की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version