PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि पर आया बिग अपडेट, जानें कब तक आएगी किस्त?

PM Kisan Samman Nidhi Latest News: देश की मोदी सरकार आम जनता के साथ ही किसानों के लिए कई स्कीम चला रही है. सीमांत किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार में कई कदम उठाए गए हैं. पीएम किसान स्कीम के जरिए मोदी सरकार किसानों की मदद कर रही है. बता दें कि पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए बताते हैं क्या है वो अपडेट.

दरअसल, किसान लाभार्थी 2000 रुपये की 14वीं किस्त मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो योजना के लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी. बता दें कि लाभार्थी को वित्तीय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपये दिए जाते हैं. वहीं, पीआईबी के ट्वीट की मानें तो, योजना के लॉन्च होने के बाद से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.42 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि वितरित दी जा चुकी है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछली 27 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त बांटे जाने के बाद 14वीं किस्त जून में जारी होने की उम्मीद है. वहीं, 14वीं किस्त की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है. पीएम किसान स्कीम के तहत सभी भूमिधारी किसान परिवारों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हुए तीन समान किश्तों में 6000 प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है.

पीएम किसान ईकेवाईसी
सरकारी वेबसाइट की मानें, तो ईकेवाईसी पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए कुछ बातें अनिवार्य हैं. इस बार खाते में पैसे पाने के लिए ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है.

जानिए क्या है पीएम किसान योजना
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना पीएम मोदी ने साल 2019 में शुरू कराया था. ये पीएम मोदी की एक महत्वपूर्ण योजना है. योजना के तहत देशभर के किसानों के खाते में लगभग 6000 रुपये की सालाना राशि सरकार भेजती है. इस योजना से जुड़े लोगों को चार महीने की अवधि के दौरान प्रत्येक 2000 रुपये की किस्त मिलती है.

यह भी पढ़ें-

Aligarh Crime: मामी और भांजे के बीच हुआ प्यार, शादी का दबाव देने पर मजार पर भांजे ने उठाया खौफनाक कदम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version