एक बार फिर लालू परिवार को मिली राहत, जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में सुनवाई टली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Delhi: जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई टाल दी.

इसकी सुनवाई जज विशाल गोगने की पीठ द्वारा किया जा रहा है. जिसमें सीबीआई ने बताया कि केस में कुल 103 आरोपी शामिल हैं, इनमें से चार आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है. एजेंसी ने अदालत को बताया कि सभी आरोपियों से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए चार्ज फ्रेमिंग पर निर्णय टालना जरूरी है. अदालत ने सीबीआई की दलील मानते हुए सुनवाई स्थगित कर दी और अगली सुनवाई की तारीख 15 दिसंबर को रखी है.

मालूम हो कि इससे पहले दो बार मामले में की सुनवाई टल चुकी है. पूरा मामला तब का है, जब 2004 से 2009 के बीच लालू यादव रेल मंत्री थे. उन पर आरोप था कि रेलवे में नौकरियां देने के बदले में अभ्यर्थियों से जमीनें ली गईं और फिर ये संपत्तियां लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर कराई गईं. इस मामले पर सीबीआई का दावा है कि यह भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़ा मामला है.

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version