Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले अरविंद केजरीवाल- ‘हमें भारतीय सेना पर गर्व है’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया गया. भाजपा के अलावा अन्य पार्टियां भी ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए अपनी वीर जवानों पर गर्व कर रही है. इस पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. अरविंद केजरीवाल ने सेना की तारीफ की है.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है. आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं. भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है. हम सब साथ हैं- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं. जय हिंद, जय भारत.’

मालूम हो कि 6 और 7 मई की रात देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. घातक ड्रोन और मिसाइलों से हुए इस हमलों के जरिए नौ जगहों पर आतंकी ढांचे को तबाह कर दिया गया. भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है.

Latest News

LPG Supply: होर्मुज में बढ़ा तनाव! भारत ने बढ़ाया एलपीजी उत्पादन, रिफाइनरियों को मिला बड़ा टारगेट

होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने LPG सप्लाई को सुरक्षित रखने की तैयारी तेज कर दी है. देश में LPG उत्पादन करीब 4,000 टन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है, जबकि अमेरिका से LPG आयात की हिस्सेदारी 53% तक पहुंच गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version