Pakistan: लाहौर में धमाके, एयरपोर्ट के पास दो से तीन ब्लास्ट, क्षेत्र को किया गया सील

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: आतंक को बढ़ावा देने वाले देश पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अब पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहौर में कई धमाकों की खबरें सामने आई है. जानकारी के अनुसार, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं. इस धमाके के बाद पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है. ब्लास्ट की इस खबर को पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने कंफर्म किया है.

चश्मदीद ने क्या बताया?

लाहौर में हुए धमाके को लेकर एक चश्मदीद ने कहा है कि एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है. धमाके के बाद से लाहौर एयरपोर्ट पर सायरन की आवाज सुनाई दी है और इसे बंद कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, ये धमाके लाहौर के वाल्टन रोड इलाके में हुए हैं.

पाकिस्तानी फौज से हुई गलती

लाहौर में हुए धमाके को लेकर पाक के मिलिट्री सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि लाहौर में पाकिस्तानी फौज के एक्सरसाइज के दौरान एयरपोर्ट के पास धमाका हुआ है. यानी कि पाकिस्तानी सेना ने गलती से अपने ही शहर पर हमला कर दिया है.

भारत ने किया था मिसाइल स्ट्राइक

मालूम हो कि बीते मंगलवार की देर रात भारत ने पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर के अंदर कई ठिकानों पर भीषण मिसाइल स्ट्राइक किया था. इस मिसाइल स्ट्राइक में लश्कर और जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त अभियान में किए गए इस हमले में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों या सेना के ठिकानों को इस हमले में निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने पाकिस्तान को किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई से बचने की सलाह दी है.

Latest News

iPhone के लिए लगी लंबी कतार पर सोनू सूद का तंज, बोले- ‘नया फोन नहीं, समाज में बदलाव लाने की जरूरत’

Sonu Sood: भारत में महंगे सामान के जरिए दिखावा करने का चलन कोई नया नहीं है. शुक्रवार को भी...

More Articles Like This

Exit mobile version