Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात, इंटरनेट पर बैन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Internet Ban: बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से पाकिस्तान दहशत में है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गृहयुद्ध जैसे हालात गहराते जा रहे हैं. पाकिस्तानी सेना की तरफ से आम नागरिकों की हत्याओं और बलोच नेताओं के अपहरण की घटनाओं के बीच बलूचिस्तान में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी सुरक्षा अलर्ट के बाद राजधानी क्वेटा को छोड़कर पूरे बलूचिस्तान प्रांत में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है.

बलूचिस्तान प्रांत की सरकार के गृह विभाग की ओर से बुधवार (12 नवंबर, 2025) को जारी अलर्ट के बाद 16 नवंबर, 2025 तक के लिए मोबाइल इंटरनेट को बैन कर दिया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग एन-70 के लोरलाई खंड तक गाड़ियों के आवागन पर भी रोक लगा दिया गया है. ये रोक 14 नवंबर तक जारी रहेगी.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का ये निर्णय प्रांत में सुरक्षा अलर्ट और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है. अधिकारियों ने ये भी ऐलान किया कि क्वेटा के कैंटोनमेंट इलाके के सारे स्कूल सुरक्षा कारणों से 16 नवंबर तक बंद रहेंगे.

बलूचिस्तान प्रांत के अधिकारियों ने कहा, ”प्रांत के सभी ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. क्वेटा में ये प्रतिबंध लागू नहीं होगा.” हालांकि, बुधवार को क्वेटा में कई इंटरनेट यूजर्स ने सेवाओं के काम न करने की शिकायत दर्ज कराई थी. गृह विभाग की तरफ से सारे जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस फैसले को तत्काल लागू कराया जाए. इसके साथ ही जनता के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है.

मालूम हो कि बलूचिस्तान में लंबे समय से बलोच आर्मी की तरफ से पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया जाता रहा है. वहीं जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना भी बलोच नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों पर भी जुल्म ढाने में कोई कोताही नहीं बरतती है.18 सितंबर, 2025 को पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के जेहरी इलाके में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई थी.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version