पाकिस्तानः खैबर पख्तूनख्वा में एनकाउंटर, CTD ने TTP के छह खूंखार आतंकियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Encounter In Pakhtunkhwa: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत इलाके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. प्रांत के लोअर दिर जिले में आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) और स्थानीय जिला पुलिस ने एक संयुक्त और खुफिया ऑपरेशन चलाकर प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के 6 खूंखार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. मारे गए ये सभी आतंकी हाल ही में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले और एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में वॉन्टेड थे.

आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने यह अभियान प्रांत के लोअर दिर ज़िले में चलाया था. सीटीडी के मुताबिक, इस अभियान में मारे गए आतंकवादी हाल ही में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले और एक पुलिस कांस्टेबल की मौत के मामले में शामिल थे.

बताया गया है कि सीटीडी और जिला पुलिस को लोअर दिर के पहाड़ी इलाकों में “फितना-अल-ख्वारिज के आतंकवादियों के एक समूह” की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जब ये आतंकवादी इलाके में अपने ठिकानों से बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें अरेस्ट करने का प्रयास किया. सीटीडी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस दलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद कानून प्रवर्तन कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं. यह कार्रवाई लंबे समय तक जारी रही और बाद में चलाए गए तलाशी अभियान में 6 आतंकवादियों के शव मिले.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version