Germany: पाकिस्तान आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की इंटरनेशनल लेवल पर बेइज्जती हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आसिम मुनीर जर्मनी गए हैं, जहां उनको एक कार्यक्रम से पहले रोके जाने का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उनसे उनका पहचान पत्र भी दिखाने के लिए कहा.
दरअसल, आसिम मुनीर और उनकी टीम म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गई. जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा. यह वाक्या सम्मेलन के प्रवेश द्वार से कुछ ही कदम पहले हुई.
UPDATE!!
Field Marshal Army Chief Asim Munir arrives for Munich Security Conference in Germany pic.twitter.com/v4PQpW4z77— HTN World (@htnworld) February 14, 2026
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आसिम मुनीर जब सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होन के लिए दाखिल हो रहे हैं, तो उनको आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया. साथ ही अपना पहचान पत्र सामने की तरफ सीधा रखने की भी नसीहत दी गई.