Pakistan: पाक की जेल में बंद दो भारतीयों से मिले उच्चायोग के अधिकारी, इस आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद दो भारतीय युवकों से पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने मुलाकात की. मालूम हो कि इन युवकों को जासूसी के आरोप में चार वर्ष पहले गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में इन्हें उच्च सुरक्षा वाली रावलपिंडी की अडियाला जेल में शिफ्ट किया गया है. दोनों युवकों की पहचान 29 वर्षीय फिरोज अहमद लोन और 24 वर्षीय नूह अहमद वानी के रूप में हुई है.

दोनों युवक जम्मू-कश्मीर के हैं निवासी
जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार दोनों युवक जम्मू-कश्मीर के बांदीहुराह इलाके के गोरेज क्षेत्र के निवासी हैं. दोनों को वर्ष 2020 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बाल्टिस्तान इलाके से गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में दोनों को पीओके की गिलगित बालटिस्तान जेल से रावलपिंडी की अडियाला जेल में शिफ्ट किया गया है. भारत सरकार की अपील पर पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद भारतीय नागरिकों को काउंसलर एक्सेस दिया है.

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है पाकिस्तान की पुलिस ने
इसके बाद सोमवार को भारतीय उच्चायोग और भारतीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम ने जेल में बंद भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. दोनों युवक वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर से लापता हुए थे. ऐसा माना जाता है कि दोनों युवक गलती से सीमा पार कर गए थे, लेकिन पाकिस्तान की पुलिस ने दोनों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version