Pakistan: पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत, लौट रहे थे शादी समारोह से

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कराचीः पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में जहां 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा दक्षिणी सिंध प्रांत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. एक बस ट्रेलर से टकरा गई.

इस हादसे में एक परिवार के आठ सदस्यों सहित 12 लोगों की जान चली गई. हैदराबाद के उपायुक्त अरसलान सलीम ने बताया कि सोमवार की देर रात मोरो के पास यह दुर्घटना हुई, जब एक बस हैदराबाद से शादी समारोह से लौट रही थी.

उन्होंने कहा, शादी समारोह में करीब 20 लोग गए थे और 12 लोग मारे गए. मृतकों में से एक छोटी लड़की, जो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल थी, ने मंगलवार सुबह कराची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सलीम ने कहा कि मृतकों में से आठ लोग एक प्रमुख डॉक्टर के परिवार से थे.

मोरो सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवाबशाह और कराची ले जाया गया है.

बस को टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक फरार हो गया. पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही से वाहन चलाने, वाहनों की खराब स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़कों और अप्रशिक्षित चालकों के कारण आम हैं.

Latest News

भारत में वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स की मांग में उछाल, चौथी तिमाही में 8% बढ़ोतरी

भारत के प्रमुख शहरों में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में मजबूती का दौर जारी है. वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च...

More Articles Like This

Exit mobile version