पाकिस्तान: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए 10 आतंकी, छिपे थे मदरसे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Counter Terrorism: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. सुरक्षा बलों पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कई खुफिया जानकारी के आधार पर ने दस आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों के ठिकानों की निरंतर निगरानी के बाद खुफिया इनपुट के आधार पर बुधवार को बन्नू जिले में अभियान शुरू किया गया था.

यह कार्रवाई बन्नू में बढ़ाई गई सुरक्षा गतिविधियों के बीच हुई है. इससे पहले मंगलवार को भी सुरक्षा बलों ने जानी खेल इलाके में अदनान क्रिकेट स्टेडियम के पास चलाए गए खुफिया-आधारित अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया था.

पुलिस के अनुसार, आतंकवादी इस्लामिक मदरसे को अपने छिपने के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. सैन्य कार्रवाई से पहले नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को सुरक्षित तरीके से खाली करा लिया गया था.

इसके बाद, जब आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग की गई, तब सुरक्षा बलों ने मदरसे के अंदर मौजूद आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस ने बताया कि बुधवार के अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपे आतंकवादियों को सटीक निशाना बनाने के लिए ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया. बाद की कार्रवाइयों में पेड़ों के नीचे छिपे और मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे आतंकवादियों पर भी क्वाडकॉप्टर के जरिए हमले किए गए.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार के इन ऑपरेशनों में आतंकवादियों के कई ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है और मौके से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version