Pakistan: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए 24 अगस्त तक बंद किया एअरस्पेस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय विमानों के लिए अपना एअरस्पेस बंद कर दिया था. अब पाकिस्तान ने इस बैन को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है.

इसकी जानकारी पाकिस्तान एअरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने दी है. NOTAM (notice to airmen) के मुताबिक, भारतीय एअरलाइंस के किसी भी नागरिक या सैन्य विमान को पाकिस्तान एअरस्पेस में एंट्री में नहीं मिलेगी. यह आदेश बीती शाम 3:50 बजे से लागू किया गया है.

कब तक लागू रहेगा आदेश?

PAA ने नोटिस में जानकारी देते हुए कहा कि यह बैन भारतीय समयानुसार 24 अगस्त 2025 की सुबह 5:19 बजे तक लागू रहेगा. मालूम हो कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने एअरस्पेस बंद कर दिए थे.

पहले भारत ने एअरस्पेस बंद करने की घोषणा की थी

30 अप्रैल को भारत सरकार ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एअरस्पेस बंद करने की घोषणा की थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने एअरस्पेस बंद कर दिए थे. भारत ने 24 जुलाई तक के लिए पाक एअरलाइंस के विमानों पर यह बैन लगाया था, जो अभी भी जारी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version