Pakistan: बाइक सवार शूटरों ने गोली मारकर की टिकटॉक स्टार की हत्या, 13 लाख थे फॉलोअर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan TikTok Star Murder: पाकिस्तान से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां लोकप्रिय टिकटॉक स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की टैक्सिला में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनके पिता के मुताबिक, उनकी टिकटॉक पर 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे.

अपनी बहन और भाई के साथ कार से निकली थी बीबी

पुलिस शिकायत के मुताबिक, यह घटना 14 अगस्त को हुई. 28 वर्षीय शमसू बीबी के पिता फजल साहिबजादा ने बताया कि कशिश उर्फ काशी नाम के व्यक्ति ने उनकी बेटी को फोन कर घर के बाहर आने को कहा. इसके बाद बीबी अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार में निकलीं.

चलती कार में मारी गोली

नैमतुल्लाह के मुताबिक, एक पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात युवकों (उम्र 30-35 वर्ष) ने बाइक से उनकी कार पर फायरिंग की. गोलियां बीबी के गले में लगीं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. फायरिंग की वजह से कार नियंत्रण से बाहर हो गई और दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिसमें असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं.

फजल साहिबजादा ने कहा कि उनकी बेटी करीब तीन-चार साल से टिकटॉक वीडियो बनाती थीं. परिवार ने हत्या के बाद उनका अकाउंट निष्क्रिय कर दिया है. भाई रहमतुल्लाह के मुताबिक, अकाउंट पर 30-35 मिलियन लाइक्स और एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे.

परिवार का आरोप

परिवार का आरोप है कि बीबी के कौसर और जावेद उर्फ शाहीन के साथ वित्तीय लेनदेन थे. वे उनसे पैसे वापस मांग रही थीं, जिसके कारण उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं. उन्होंने इस संबंध में इस्लामाबाद में शिकायत भी दर्ज कराई थी. पिता का कहना है कि हत्या या तो इन्हीं लोगों ने या उनके कहने पर अज्ञात हमलावरों ने की, ताकि उनका पैसा हड़पा जा सके. इसमें काशी की भी भूमिका बताई गई है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version