Pakistan: पर्यटक की हत्या का मामल, 23 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: कुरान की बेअदबी के आरोप में एक पर्यटक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पाकिस्तानी पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में हुई थी. एक मीडिया रिपोर्ट में यह रविवार को यह जानकारी दी गई.

मालूम हो कि स्वात जिले की मद्यान तहसील में कुरान की कथित बेअदबी से गुस्साई भीड़ ने बीते गुरुवार को एक पर्यटक मुहम्मद इस्माइल (40 वर्ष) को गोली मार दी थी. फिर उस पूरे शहर में घुमाया और बाद में उसे सरेआम फांसी पर लटका दिया था. इसके बाद भीड़ ने मद्यान पुलिस थाने में आग लगा दिया था.

इस्माइल पर इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान के पन्ने जलाने का आरोप लगाया गया था. इस घटना में पांच पुलिसकर्मी और 11 स्थानीय लोग घायल हुए थे. जिओ न्यूज की खबर के अनुसार, इस्माइल की पीट-पीटकर हत्या करने और मद्यान पुलिस थाने में आगजनी करने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगो को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. स्वात जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सैयद जमान शाह के हवाले से खबर में कहा गया है कि भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईशनिंदा और राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं.

Latest News

क्या ज्यादा Fat Loss से मिलता है बेहतर हेल्थ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

fat loss: आज के दौर में फिटनेस और वजन कम करने को लेकर लोगों का फोकस अक्सर शरीर की...

More Articles Like This

Exit mobile version