पंचकूला: एटीएम काट कैश निकाल ले गए चोर, छानबीन करते हुए तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंचकूला: चंडीगड़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पंचकूला के पिंजौर में लूट की बड़ी घटना हुई है. शातिर चोर एटीएम को काट कर उसमें रखा कैश चुरा ले गए. यह घटना शनिवार की देर रात किसी समय हुई. बताया गया है कि एक्सिस बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखा कैश चुरा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई.

चोरों ने सीसीटीवी कैमरों पर केमिकल छिड़का

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे. वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर केमिकल छिड़का, जिससे की वह पहचान में न आ सके. पुलिस के अनुसार, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एटीएम में कितनी राशि थी और चोरों की संख्या कितनी थी. चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Latest News

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, जलाभिषेक का समय और चार प्रहर पूजा की पूरी जानकारी

सावन शिवरात्रि 2026 का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा. जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, जलाभिषेक का समय, चार प्रहर पूजा की टाइमिंग, व्रत के नियम और इस दिन क्या करें और क्या नहीं.

More Articles Like This

Exit mobile version