‘वो अपराधी नहीं था, शूटर नहीं था’, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. नेता से लेकर आम जनता में आक्रोश भरा हुआ है. वहीं, अब इस मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का भी गुस्सा फूटा है. इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सम्राट सरकार से इस्तीफे की मांग की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि भरत तिवारी अपराधी नहीं था, शूटर नहीं था, वो गैंग नहीं चलाता था, लोगों के लिए वो आवाज उठाता था. 

सरकार को इस्तीफा देना चाहिए

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “सभी बीजेपी के मंत्री-नेता एनकाउंटर पर बोल रहे हैं तो सरकार को इस्तीफा देना चाहिए. बगैर सरकार के इशारे पर बलि का बकरा आप किसको बना रहे हैं? सरकार के बगैर, हेडक्वार्टर के बगैर ये एनकाउंटर नहीं हो सकता है. ये जांच करनी चाहिए कि हेडक्वार्टर से मोबाइल पर भोजपुर के एसपी-डीएसपी किसके किसके संपर्क में थे.” 

आप शहीद की घोषणा करवाइए Bharat Tiwari Encounter

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और बीजेपी के नेता ये बोल रहे हैं कि एनकाउंटर हुआ है तो आप शहीद की घोषणा करवाइए. सीबीआई जांच करवाइए.”

सबकी जांच होनी चाहिए

पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि कि जो भी एनकाउंटर हुआ है, चाहे वो हाफ हो या फुल, सबकी जांच हो. 150 से ऊपर रेप हुआ है, बेगूसराय में तीन बार एक बच्ची के साथ रेप हुआ. पुलिस ने कुछ नहीं किया. पप्पू यादव ने कहा कि या तो सरकार इस्तीफा दे दे, या जो मंत्री कह रहा है कि गलत हुआ है वो इस्तीफा दे दे. दोनों में से किसी एक को इस्तीफा देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 14 के मौत की खबर, जान बचाने के लिए कूदे कई छात्र

Latest News

More Articles Like This