पठानकोट: माधोपुर हेडवर्क्स के 4 फ्लड गेट टूटे, 65 कर्मी फंसे, हेलीकॉप्टर से किया गया बचाव कार्य

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 

माधोपुर: बुधवार की सुबह रणजीत सागर डैम से दो लाख से अधिक क्यूसेक पानी माधोपुर की ओर छोड़ा गया. दोपहर तक पानी को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए, ताकि माधोपुर हैडवर्क्स पर पानी रोकने के लिए बनाए गए गेटों को खोला जा सके. इस काम में विभाग के 65 कर्मचारी और अधिकारी बाहरी टीमों के साथ जुट गए.

इसी अचानक पानी को रोकने के लिए लगाए गए 54 गेटों में से चार गेट बह गए, जिससे एक कर्मचारी बह गया. एक अधिकारी ने बहते हुए कर्मचारी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी मुश्किल में आ गया. इस घटना के कारण लगभग 65 कर्मचारी और अधिकारी कश्मीर कैनाल में पानी आने की वजह से फंस गए.

इसके बाद जिलाधीश से संपर्क कर हेलीकॉप्टर के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों को निकालने का कार्य शुरू किया गया. दो हेलीकॉप्टरों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश एक कर्मचारी पानी में बह गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और तलाश जारी है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version