Patna Crime: कुत्ता के भोंकने पर गूंजी गोली की आवाज, खामोश हुई युवक की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतुहाः बिहार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां कुत्ता के भोंकने का विरोध करने पर एक मनबढ़ ने गोली मारकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी गई. आक्रोशित लोगों ने हमलावर की जमकर पिटाई की, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया.

पड़ोसी को भोंका था धीरज के कुत्ते ने

जानकारी के अनुसार, फतुहा थाना क्षेत्र के मालबीघा गांव में रविवार की देर रात्रि धीरज कुमार का कुत्ता अपने बगल के पड़ोसी पप्पू कुमार को देखकर भोंकने लगा. इसको लेकर पप्पू और धीरज के बीच कहां सुनी होने लगी. इसी बीच गुससाएं पप्पू ने अपने पास लिए देसी कट्टे से अपने चचेरे भाई धीरज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर परिवार और पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए.

आक्रोशित परिजनों ने की हमलावर की जमकर पिटाई

आक्रोशित परिवार के लोगों ने पप्पू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल में जमकर हंगामा

वहीं, गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथमिक के बाद पटना रेफर कर दिया गया. जब घायल पप्पू को एंबुलेंस से पटना भेजने के लिए पुलिस एंबुलेंस में बैठा रही थी तो मृतक के परिजन ने पप्पू को एंबुलेंस सेले जाने से रोकने लगे, जिसको लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. मौके पर मौजूद एसआई दीपक कुमार और फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार ने परिजनों को समझने की कोशिश की, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे और वह बार-बार एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी को रोकने के प्रयास में गाड़ी के सामने आ जा रहे थे. पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद भी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version