फेमस रैपर के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तालाब में उतराता मिला शव, टूटा दुखों का पहाड़

Washington: हॉलीवुड के मशहूर रैपर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर लिल जॉन के 27 वर्षीय बेटे नाथन स्मिथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव तालाब में मिला है. नाथन पिछले तीन दिनों से लापता थे. 6 फरवरी की सुबह पुलिस ने उनका शव बरामद किया. जवान बेटे को खोने के गम में लिल जॉन पूरी तरह टूट चुके हैं. उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपना दर्द साझा किया.

पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा

इससे हर कोई स्तब्ध है. यह खबर न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए गहरा सदमा बनकर आई है. नाथन स्मिथ को म्यूजिक की दुनिया में डीजे यंग स्लेड के नाम से जाना जाता था. रिपोर्ट के मुताबिक नाथन स्मिथ बीते तीन दिनों से लापता थे. परिवार और दोस्त लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था.

तालाब में तैरता हुआ मिला नाथन का शव

स्थानीय पुलिस और अधिकारी उनकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटे हुए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अटलांटा में उनके घर के पास स्थित एक तालाब में नाथन का शव तैरता हुआ मिला. इस घटना ने पूरे म्यूजिक जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है. लिल जॉन ने अपना दर्द साझा किया. लिल जॉन ने कहा कि हमारे बेटे नाथन की मौत की खबर देते हुए मेरा दिल बैठ रहा है.

मां निकोल स्मिथ और मैं गहरे सदमे में

उसकी मां निकोल स्मिथ और मैं गहरे सदमे में हैं. नाथन बेहद दयालु, शांत स्वभाव और समझदार लड़का था. हमें उस पर हमेशा गर्व रहा और हम उसे बहुत प्यार करते थे. हमने उसके साथ बिताए हर पल में उसे वही प्यार और सम्मान दिया, जिसका वह हकदार था. नाथन स्मिथ सिर्फ एक सेलिब्रिटी किड नहीं थे बल्कि वह अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे थे.

उभरते हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट भी थे नाथन

उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. वह एक इंजीनियर होने के साथ-साथ उभरते हुए म्यूजिक प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट भी थे. डीजे यंग स्लेड के नाम से वह म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल नाथन स्मिथ की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें. ‘दोस्त के स्वागत से बहुत खुश हूं’ पीएम मोदी ने शेयर की मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ कार में सेल्फी की तस्वीरें

Latest News

चीन में फर्जी मानसिक अस्पतालों का खेल, बुजुर्गों की जिंदगी से हो रहा है इंश्योरेंस फ्रॉड

मीडिया रिपोर्ट में चीन के कई शहरों में फर्जी मानसिक अस्पतालों और मेडिकल इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा हुआ है, जो बुजुर्ग देखभाल सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करता है.

More Articles Like This

Exit mobile version