पटनाः IPS अफसर की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, IPS अफसर सहित तीन घायल

Must Read

पटनाः पटना के पालीगंज से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां ASP सह IPS अवधेश किशोर दीक्षित की स्कॉर्पियो गाड़ी साइकिल सवार को बचाने में सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस दुर्घटना में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं स्कॉर्पियो में सवार एएसपी सहित बॉडीगार्ड और चालक घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को इलाज के लिए बिक्रम स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से सभी को एम्स, पटना रेफर किया गया.

जख्मी एएसपी को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना बिक्रम थाना के टिल्लू चक गांव के समीप बिक्रम सोन-नहर रोड पर हुआ. इस हादसे में एएसपी, उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर घायल हुए हैं, जबकि जिस जिस साइकिल सवार की वाहन से टक्कर हुई है, उस उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक का नाम विमलेश कुमार बताया जाता है, जो नौबतपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर का रहने वाला है.

इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी पटना राजीवी मिश्रा ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने में एएसपी की गाड़ी पलट गई और एएसपी सहित उनका बॉडीगार्ड घायल हो गया हैं, जबकि साइकिल सवार की मौत हो गई है. घायल एएसपी का इलाज पटना के पारस अस्पताल में कराया जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This