Philippines Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी फिलीपींस की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मनीला: बुधवार को भूकंप के तेज झटकों से फिलीपींस की धरती कांप उठी. मिंडानाओ द्वीप पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए.

रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है. कतर न्यूज के मुताबिक, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने रिपोर्ट किया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप के कारण अब तक किसी मौत या सामग्री क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं आई है.

मालूम हो कि फिलीपींस में ज्वालामुखी और भूकंपीय गतिविधि बढ़ रही है, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जहां टेक्टॉनिक प्लेटें मिलती हैं. अक्टूबर 2013 में फिलीपींस में 7.1 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया था, जिसमें 220 से अधिक लोगों की जान गई थी.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version