फिलीपींस: फंग-वोंग तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 4 लोगों की मौत; लाखों लोग विस्थापित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippines: तूफान फंग-वोंग अब उत्तर-पश्चिम दिशा में ताइवान की तरफ बढ़ रहा है. फिलीपींस में आया शक्तिशाली तूफान फंग-वोंग उत्तर-पश्चिमी हिस्से से गुजरते हुए भारी तबाही मचा गया. तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन हुए, जिनमें कम से कम चार लोगों की मौत  गई. 14 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए.

भूस्खलन में दो बच्चों गई जान, सैकड़ों घर तबाह

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान अब उत्तर-पश्चिम दिशा में ताइवान की ओर बढ़ रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी कैटानडुआनेस प्रांत में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि सामर प्रांत में घर गिरने से एक महिला की मौत हो गई. उत्तरी पहाड़ी इलाके नुएवा विजकाया में हुए भूस्खलन में दो बच्चों की जान चली गई और उनके माता-पिता व एक अन्य बच्चा घायल हो गए. इस तूफान से लगभग 1,000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 132 से अधिक गांव जलमग्न हो गए. जब अचानक पानी बढ़ गया तो कई लोग अपने घरों की छतों पर फंसे रहे.

बत्ती गुल, 61 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं और भारी बारिश से कई प्रांतों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. कई सड़कें बंद है. 325 घरेलू और 61 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि करीब 6,600 लोग बंदरगाहों पर फंसे रहे, क्योंकि कोस्ट गार्ड ने जहाजों को समुद्र में उतरने से मना कर दिया.

राष्ट्रपति ने लगाई आपात स्थिति, राहत कार्य जारी

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने हाल ही में आए टाइफून कल्मैगी से हुई तबाही और फंग-वोंग के प्रभाव को देखते हुए आपात स्थिति घोषित की है. राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है, जबकि सरकार ने स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version