Pilibhit Accident: टकराई बाइकें, आया कालरूपी डंफर, ले उड़ा पांच जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pilibhit Accident News: मौत कब कहा और किस रूप में आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. कुछ ऐसी ही दुर्घटना हुई बरेली-हरिद्वार हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में निसरा के पास. दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक महिला सहित पांच लोगों की जिंदगी पीछे से आ रहा डंफर ले उड़ा. डंफर से कुचलकर पांच लोगों की घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद फरार डंफर को पकड़ने को ग्रामीणों ने हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और फरार चालक की तलाश में जुट गई.

दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे पांच लोगों को डंफर ने कुचला
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे निसरा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई. बाइकों की टक्कर के बाद उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक पर सवार 21 वर्षीय आकिब पुत्र हसीन निवासी ग्राम विलाई पसियापुर, साहब (25 वर्ष) पुत्र शाहिद निवासी ग्राम परेवा वैश्य, अरबाज (26 वर्ष) पुत्र अकील खान निवासी ग्राम परेवा वैश्य और दूसरी बाइक पर सवार ग्राम अडोली निवासी ओवैस पुत्र ताहिर अली और उनकी 30 वर्षीय पत्नी सकरा बेगम को कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल होने से पांचों लोगों की मौत हो गई.

फरार डंफर चालक को पकड़ने के लिए लोगों ने किया हंगामा
घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. फरार डंफर चालक को पकड़ने की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा करते हुए हाईवे जाम करने की कोशिश की. घटना की जानकारी होते ही सीओ सदर डॉक्टर प्रतीक दहिया, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवक ईद की नमाज पढ़ने जा रहे थे, जबकि दंपती ईद मिलने के लिए जा रहे थे. इस संबंध में सीओ सदर ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फरार डंफर की चालक की चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

पाकिस्तानः आतंकियों ने गोली मारकर की दो पुलिसकर्मियों की हत्या, पोलियो रोधी टीम की सुरक्षा में थे तैनात

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान...

More Articles Like This

Exit mobile version