Pilibhit Tiger Attack: बाघ के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणो में दहशत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पीलीभीतः यूपी के पीलीभीत से दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला. यह घटना आज सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र में हुई. इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

खेत देखने गया था दयाराम

जानकारी के अनुसार, न्यूरिया थाना इलाके के ग्राम फुलहर निवासी दयाराम (35 वर्ष) पुत्र हेमराज सोमवार की सुबह गांव के नजदीक स्थित अपना खेत देखने के लिए गया था. इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया. इस हमले में किसान की मौत हो गई. थोड़ी देर बाद परिवार के लोग जब खेत पर पहुंचे तो बाघ के हमले की जानकारी हुई. घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी. थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. इस बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की.

निगरानी के लिए लगी वन विभाग की टीम

पुलिस ने शव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाघ की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगा दी गई है. इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गांव में ही है और कभी भी किसी पर भी हमला कर कर सकता है.

Latest News

Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा, फटे होंठ और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके

Winter Skin Care: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही त्वचा और बालों की देखभाल करना चुनौती बन जाता है....

More Articles Like This

Exit mobile version