Prateek Yadav Death: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, ट्वीट कर भाई प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

केजीएमयू में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं. इसके साथ ही परिवार के अन्य लोगों सहित बड़ी संख्य में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट मौजूद हैं. उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की. बस हाथ जोड़कर यह कहा कि परिवार अभी गम में है, अभी वह कुछ कह नहीं पाएंगे.

अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version