Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचे CM योगी, दी श्रद्धांजलि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. आज सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे. सीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की. यीएम योगी ने पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि दी. इस दौरान अपर्णा यादव हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं.

केजीएमयू में पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक यादव का शव 1 बजकर 58 मिनट पर परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव लेकर प्रतीक के विक्रमादित्य स्थित आवास पर पहुंचे. शव के आवास पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए. अपर्णा यादव भी आवास पर पहुंच चुकी हैं.

डिंपल-धर्मेंद्र सहित परिवार के सदस्य पहुंचे

प्रतीक यादव के आवास पर अब्बास अंसारी भी पहुंचे. आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है. प्रतीक यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित यादव परिवार के सदस्य व अन्य लोग पहुंच गए हैं. महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंची हैं. आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version