Prayagraj Crime: शादी में शराब को लेकर बवाल, चाकू से वार, एक युवक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prayagraj Crime: यूपी के प्रयागराज से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां एक शादी समारोह में शराब पीकर उदंडता को लेकर घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गई. इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, खीरी थाना के बहरैचा गांव में बुधवार की रात परानीपुर मेजा रोड से बाजार आई थी. आरोप है कि बारातियों ने शराब पी रखी थी और नशे में उद्दंडता कर रहे थे. इसको लेकर घरातियों की बारातियों से कहासुनी होने लगी.

मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया और देखते ही देखते शोर-शराबा के बीच मारपीट शुरु हो गई. वहां मारपीट के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने में जुट गए. मारपीट के बीच बारातियों में किसी ने घराती पक्ष के सोनू सिंह (20 वर्ष) को चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथ के रमेश सिंह, मुकेश सिंह सहित अन्य कई लोग घायल हो गए.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों पक्षों के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

FIFA World Cup 2026: न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा बेल्जियम, लिएंड्रो की वजह से ही मिली जीत

FIFA World Cup 2026: ग्रुप G मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया....

More Articles Like This

Exit mobile version