Prayagraj: माफिया अतीक के फाइनेंसर नफीस बिरयानी की हार्ट अटैक से मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराजः प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है. माफिया अतीक अहमद के फाइनेंसर नफीस बिरयानी की प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई. बताया गया है कि रविवार दोपहर नैनी सेंट्रल जेल में निरूद्ध रहे नफीस बिरयानी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई.

ईट ऑन रेस्टोरेंट का संचालक था नफीस
जानकारी के अनुसार, खुल्दाबाद निवासी नफीस सिविल लाइन में ईट ऑन रेस्टोरेंट का संचालक था. उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षा कर्मियों की हत्या में वांछित होने पर इस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. कुछ दिन पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान नफीस को गोली लगी थी, जिसका इलाज करवा कर जेल में दाखिल कराया गया था.

उमेश पाल हत्याकांड में नफीस के कार का किया गया था इस्तेमाल
मालूम हो कि नफीस सिविल लाइंस में ईटआन बिरयानी के नाम से रेस्टोरेंट चलाता था. उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल शूटरों ने नफीस की कार का इस्तेमाल किया था.

इनाम घोषित होने पर भाग गया था दिल्ली
इस हत्याकांड में नफीस का नाम बढ़ाए जाने के बाद वह फरार हो गया था. गिरफ्तारी न होने पर उस पर जब 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया तो वह दिल्ली भाग गया था. वहां से लखनऊ होकर प्रयागराज आते समय नवाबगंज में पुलिस से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें गोली लगने से नफीस घायल हो गया था. कई दिनों तक उपचार चलने के बाद उसे जेल में दाखिल किया गया था. वह सेंट्रल जेल के सर्किल नंबर तीन में बंद था.

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This

Exit mobile version