Punjab: होशियारपुर में हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

होशियारपुरः पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि होशियारपुर जिले के मुकेरिया में पंजाब सशस्त्र पुलिस की एक बस ट्रेलर से टकरा गई. इस दुर्घटना में एक महिला सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए.

मुकेरिया पुलिस थाना प्रभारी ने बताया
एएनआई के मुताबिक, मुकेरिया पुलिस थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे हुई. सुबह पंजाब सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर बस जालंधर से आ रही थी. इस दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई.

हादसे में लगभग दस लोग घायल
इस दुर्घटना में चालक, एक महिला कांस्टेबल और एक अन्य पुलिसकर्मी की मौत हो गई. वहीं लगभग दस लोग हादसे में घायल हो गए. मालूम हो कि बस में मौजूद 15 से 20 पुलिसकर्मी जालंधर पीएपी सेंटर से गुरदासपुर जा रहे थे.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This