Punjab: BSF और पुलिस ने तस्करी को किया नाकाम, हथियार और विस्फोटक बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: बीएसएफ और अमृतसर ग्रामीण पुलिस के हाथ सफलता लगी है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में ड्रोन के जरिए सीमा पार तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया. यह कार्रवाई 10 मई को थाना अजनाला के अंतर्गत चक बाला गांव के पास सतर्क स्थानीय लोगों की सूचना पर की गई.

ड्रोन के जरिए भेजा गया था हथियार

संयुक्त टीम ने ड्रोन के जरिए सीमा पार कृषि क्षेत्रों से तस्करी के हथियारों और विस्फोटकों की एक खेप बरामद की, जिसमें दो .30 कैलिबर पिस्तौल (चार मैगजीन के साथ), 30 जिंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, दो लीवर डेटोनेटर, रिमोट कंट्रोल डिवाइस और चार्जर, कमांड मैकेनिज्म, आठ बैटरी, एक ब्लैक बॉक्स और 972 ग्राम आरडीएक्स शामिल हैं. इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विमान अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version